Advertisement

पहली सैलेरी मिलने पर भाई के साथ उज्जैन आया युवक शिप्रा में डूबा, मौत

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महू के शांतिनगर में रहने वाले 20 वर्षीय युवक की मंगलवार शाम शिप्रा नदी में डूबने से मौत हो गई। उसके साथ मौजूद बड़े भाई ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वो भी डूबने लगा था। हालांकि बड़े भाई को घाट पर मौजूद कुछ लोगों ने बचा लिया। छोटे भाई को नदी में डूबने के बाद जब उसका शव नदी से बाहर निकाला तो बड़े भाई की उसे देखकर तबीयत खराब हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने बताया महू के शांति नगर का रहने वाला मोहित पिता राजू बावस्कर अपने बड़े भाई जयेश के साथ महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आया था। दर्शन से पहले वे नहाने शिप्रा नदी चले गए जहां मोहित की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मृतक के चचेरे भाई मोंटू ने बताया मोहित हाल ही में पीथमपुर में ल्युपिन कंपनी में नौकरी पर लगा था।

1 तारीख को उसकी पहली सैलेरी आई थी इसीलिए वो महाकाल दर्शन कर प्रसाद चढ़ानेेेेेेे के लिए बड़े भाई जयेश के साथ उज्जैन आया था। शाम ६ बजे घटना हो गई थी मोहित को तैराकों ने नदी से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

Related Articles

Write a review