Advertisement

पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली: सौर ऊर्जा और ऊर्जा की बचत करने वाले एलईडी

रेलवे पर्यावरण के सुधार में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में यह नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग जैसे पर्यावरण अनुकूल उपायों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है जिसमें पवन और सौर ऊर्जा शामिल हैं। भारतीय रेलवे ने 1,000 से अधिक स्टेशनों और 400 सेवा भवनों में लगभग 114 मेगावाट के सौर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए हैं और इसकी 2030 तक शून्य शुद्ध कार्बन उत्सर्जक बनने की योजना है।

Advertisement

रेलवे स्टेशनों और सभी रेलवे प्रतिष्ठानों और भवनों (20,000 से अधिक) में परंपरागत प्रकाश व्‍यवस्‍था को एलईडी को बदला गया है। भारतीय रेलवे के सभी आवासीय क्वार्टरों को भी मई 2020 तक परंपरागत लाइटिंग को एलईडी में बदल दिया गया है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री सुमित ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे पर 2 स्टेशन और 3 कार्यालय भवन हैं जिनमें वडोदरा स्टेशन, रतलाम स्टेशन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय – वडोदरा, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय – अहमदाबाद और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय – रतलाम शामिल हैं, जिन्हें इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) प्रमाणन मिला है।

Advertisement

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें