Advertisement

प्यार तूने क्या किया… पड़ोसन से एकतरफा प्यार में युवक ने चुराए अंडरगारमेंट्स, पकड़ाया

सीसीटीवी कैमरे देखे तो चुराते दिखा, शिकायत के बाद चिमनगंज मंडी पुलिस ने पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एकतरफा प्यार के कई किस्से आपने पढ़े और देखे होंगे। इसमें आशिक हर सीमा को लांघने को तैयार रहते हैं। ऐसा ही मामला चिमनगंज मंडी क्षेत्र के ढांचा भवन से सामने आया है। जहां अपनी ही पड़ोसन से एकतरफा प्यार में पागल युवक उसके अंडरगारमेंट्स चुरा रहा था। शह होने पर महिला ने जब सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो युवक कपड़े चुराता नजर आया। पुलिस ने शिकायत के बाद युवक को पकड़ा।

टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि अंडरगारमेंट्स चुराने वाले 24 वर्षीय युवक का नाम अंकित मालवीय है जो महिला का पड़ोसी है। उसने बुधवार शाम को पहली बार महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी किए थे। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें अंकित मालवीय कपड़े चोरी करता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद महिला और उसके परिवार ने चिमनगंज मंडी थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए फुटेज सौंपे। जिसके आधार पर पड़ोसी अंकित मालवीय को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

फुटेज में यह दिखा
सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि महिला के घर के बाहर रस्सी पर कपड़े सूख रहे हैं। अंकित कपड़ों के पास जाता है। इसके बाद वह सिर्फ अंडरगारमेंट्स उठाकर अपनी जींस की जेब में रख लेता है। अन्य कपड़ों को हाथ नहीं लगाता।

सगाई हो चुकी है…
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पड़ोस में रहने वाली महिला को पसंद करता है। उसने अपनी छाती पर उसके नाम का कलर टैटू भी बनवा रखा है। वह बजाज फाइनेंस में काम करता है और उसकी सगाई भी हो गई है। पिता का निधन हो चुका है और मां के साथ रहता है। उसने माफी भी मांगी है कि भविष्य में वह इस तरह की हरकत कभी नहीं करेगा।
गजेंद्र पचौरिया
टीआई, थाना चिमनगंज मंडी

Advertisement

Related Articles

Write a review