Advertisement

फेसबुक से ठग लिए दो लाख

उज्जैन। महिदपुर में रहने वाले 32 साल के एक युवक के साथ फेसबुक मैसेंजर के जरिए ठगी की वारदात हो गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे चार लाख रूपए बैंक खाते में डालने का मैसेज भेजा और बदले में उससे दो लाख रुपए ऑनलाइन वापस भी ले लिए। ठगी की यह घटना महिदपुर की शफी कालोनी में रहने वाले सोनू पिता मुबारिक मंसूरी के साथ हुई है। रविवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोनू के एक करीबी रिश्तेदार की फर्जी फेसबुक आईडी के जरिए उसे मैसेज भेजा।

Advertisement

मैसेज में कहा गया था कि मैंने तुम्हे चार लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर किए है। आज छुट्टी है, लिहाजा रुपए खाते में डलने का मैसेज तुम्हे कल बैंक खुलने के बाद मिलेगा। सोनू उसकी बातों में आ गया। कुछ देर बाद उसी फर्जी रिश्तेदार ने दो बार में एक-एक लाख रुपए सोनू से ऑनलाइन वापस भी मंगवा लिए।

चार लाख आए नहीं थे, उल्टे सोनू ने खुद के खाते से दो लाख रुपए ठग को ट्रांसफर कर दिए। यह सबकुछ ठग ने इतनी सफाई से किया कि रुपए ट्रांसफर होने तक भी सोनू को भान नहीं रहा कि उसके साथ ठगी हो रही है। रुपए भेजने के कुछ देर बाद उसे सुध बंधी और फिर महिदपुर थाने पहुंचकर उसने पुलिस की मदद ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें