Advertisement

बरसों से मनमुटाव-बिना बुलाए आया तो शंका में घिर गया

दादी के पैर छूकर चाचा के कमरे गया, 10.45 लाख की चोरी का 24 घंटे में खुलासा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना में पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर 10.45 लाख रुपये की बड़ी चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। बडऩगर के मिर्ची बाजार क्षेत्र में हुई इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सगे भतीजे ने अंजाम दिया था। आरोपी भतीजे को पुलिस ने उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

वारदात की पटकथा बड़ी ही चालाकी से रची गई थी। फरियादी नंदकिशोर अनावडिया की पुत्री के विवाह का रिसेप्शन 16 फरवरी को इंदौर में था, जिसमें पूरा परिवार शामिल होने गया था। घर पर केवल बुजुर्ग मां कलाबाई और मौसी मौजूद थीं। इसी बीच आरोपी भतीजा चंद्रशेखर उर्फ चिंटू, जिससे परिवार की लंबे समय से बोलचाल बंद थी, अचानक अपनी पत्नी के साथ कार से वहां पहुँचा। उसने अपनी दादी के पैर पड़कर आशीर्वाद लिया और अपनी पत्नी को उनके पास बातों में उलझा दिया।

Advertisement

इसी दौरान नजर बचाकर वह ऊपर के कमरे में गया और लोहे के सरिये से लॉकर तोड़कर जेवरात व नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया।रात साढ़े 12 बजे जब परिवार इंदौर से लौटा, तो कमरे का ताला और लॉकर टूटा देख उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही बडऩगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। जब घर में मौजूद बुजुर्ग महिलाओं से पूछताछ की गई, तो चंद्रशेखर के अचानक आने की बात सामने आई। चूंकि चंद्रशेखर का परिवार से मनमुटाव था, इसलिए उसका बिना बुलाए आना पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग बन गया।

नागझिरी से गिरफ्तारी और मश्रुका बरामद

Advertisement

संदेह के आधार पर बडऩगर पुलिस ने बुधवार शाम उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में दबिश दी और स्थानीय पुलिस की मदद से चंद्रशेखर को हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके घर से चोरी की गई एक सोने की चेन, दो अंगूठी, चार जोड़ चांदी की बिछिया, सोने की नथ, दो सोने की चूडिय़ां और 73 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। कुल बरामद माल की कीमत 10.45 लाख रुपये आंकी गई है। बडऩगर पुलिस की चांदनी पाटीदार, नारायण वास्कले, गोवर्धन बैरागी और नागझिरी थाना प्रभारी कमल निगवाल की इस मामले को सुलझाने मेें मुख्य भूमिका रही। आरोपी, जो कि एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है, अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसे बडऩगर ले जाया गया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें