Advertisement

भगवा झंडों और सजावट के सामान की डिमांड बढ़ी घरों-सड़कों-चौराहों पर लहरा रही धर्म पताकाएं….

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा, शहर में दीवाली सा माहौल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरा शहर राममय हो रहा है। घर-घर रामध्वज लगने लगे हैं। समारोह के लिए रविवार से बड़े कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। कहीं धर्म ध्वज यात्रा निकाली जाएगी तो कहीं लड्डुओं का 56 भोग लगेगा, कहीं रामदरबार की पूजा होगी, तो कहीं राम बारात निकलेगी।

अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है। उज्जैन में भी दीवाली सा माहौल है। यहां हर चौराहे पर भगवा पताका लगाए गए हैं। वहीं, सड़क के बीचों-बीच डिवाइडर पर झंडे-झंडियां और पताका लगाए गए हैं। बाजार में भगवा झंडों, फूल, पूजन सामग्री, राम दरबार की मूर्तियां, तस्वीरें और सजावट के सामान की डिमांड बढ़ गई है। व्यापारियों ने दुकानों को भगवा झंडे-झंडियों से सजा दिया है।

Advertisement

सजावट के सामान की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले बढ़ गई है। यहां घरों की सजावट में काम आने वाले मटेरियल की खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। सजावट के लिए सबसे ज्यादा झंडों की मांग है। 25 रुपए से लेकर 300 रुपए तक के झंडे मिल रहे हैं। वहीं, मूर्तियों में राम दरबार सबसे ज्यादा डिमांड में है। बाजार में 5 इंच से लेकर 2 फीट तक के फोटो फ्रेम भी डिमांड में है।

स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी

Advertisement

22 जनवरी को मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में पूरे दिन का अवकाश रहेगा। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार शाम को यह आदेश जारी किया। इस आदेश के मुताबिक, अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है। शासकीय कार्यालयों में 22 जनवरी को आधे दिवस का अवकाश दोपहर बाद 2.30 बजे तक के लिए घोषित किया गया है। केंद्र सरकार ने सभी केंद्रीय कार्यालयों, उपक्रमों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने देश भर में दोपहर बाद 2.30 बजे तक के लिए आधे दिन का अवकाश घोषित किया है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें