Advertisement

भस्म आरती के 9700 रुपए लिए, अनुमति नहीं मिली

श्रद्धालुओं ने की मंदिर प्रबंध समिति से शिकायत

Advertisement

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के लिए एक व्यक्ति द्वारा 9700 रु. लेकर अनुमति नहीं कराने का मामला सामने आया है। इसे लेकर महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रबंध समिति को शिकायत की है।

महाराष्ट्र के पुणे निवासी विश्वजीत गोहिल मंदिर समिति को दी,शिकायत में बताया कि वे अपनी पत्नी और मां के साथ महाकाल दर्शन करने आए थे। भस्मआरती के लिए उन्होंने पूर्व में मयूर जैन नामक युवक से संपर्क किया और उसे ऑनलाइन 9700 रुपए ट्रांसफर किए थे। गुरुवार सुबह वे महाकाल मंदिर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनके नाम से भस्म आरती की कोई बुकिंग नहीं हुई है।

Advertisement

मंदिर में प्रवेश नहीं मिलने पर श्रद्धालु काफी देर परेशान होते रहे। इसके बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति को इसकी शिकायत की है। गोहिल ने बताया कि पूर्व में उनके मित्र के माध्यम से मयूर जैन नामक युवक से उनका संपर्क हुआ था। उस वक्त मयूर रुपए लेकर मंदिर में दर्शन कराए थे। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि शिकायत मिलने पर इसकी जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें