Advertisement

भारत ने मनवाया अपनीनेतृत्व क्षमता का लोहा…, जी-20 समिट पर बोले पीएम मोदी

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली मन की बात के 105वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 और जी20 समिट की सफलता पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे चंद्रयान की सफलता के लिए कई पत्र मिले। भारत ने इस समिट में

Advertisement

अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर अपना लोहा मनवाया है।
प्रधानमंत्री ने आज के कार्यक्रम में जर्मनी की एक युवती की भी चर्चा की। वो आंख से देख नहीं पाती, लेकिन संस्कृत के श्लोक इतने आसानी से गाती हैं जिसे सुनकर हर कोई आश्चर्य चकित रह जाए। पीएम ने कार्यक्रम में 27 सितंबर को होने वाले विश्व पर्यटन दिवस और शांति निकेतन की भी चर्चा की।

पीएम ने कहा- मुझे कई पत्र मिले, जब चंद्रयान का लैंडर उतरने वाला था। तब कई लोग इसके साक्षी बने। इसरो के यूट्यूब चैनल पर 80 लाख लोगों ने देखा। ये रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि लोगों को कितना लगाव है। इस दौरान चंद्रयान पर एक क्विज चल रहा है। जिसमें 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं। मैं आपसे भी कहूंगा कि आप भी इसमें हिस्सा लीजिए, 6 दिन और बाकी हैं।

Advertisement

अफ्रीका को मेंबर बनाकर अपना लोहा मनवाया
पीएम ने कहा- चंद्रयान के बाद जी20 का आयोजन चर्चा में है। भारत ने इस समिट में अफ्रीका को फुल मेंबर बनवाकर अपना लोहा मनवाया है। जब भारत बहुत समृद्ध था, सिल्क रूट की चर्चा होती थी। अब एक और इकोनॉमिक कोरिडोर सुझाया है। ये कॉरिडोर आने वाले सैकड़ों साल तक विश्व व्यापार का आधार बनने वाला है। इतिहास याद रखेगा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें