भारत समेत पूर्वी एशिया में आज दिखेगा ब्लड मून

दोपहर 03:20 बजे से शाम 6:48 तक असर 4:34 बजे से पूर्ण ग्रहण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नई दिल्ली। भारत में मंगलवार को पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। आईएमडी ने इसकी पुष्टि की है। आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को भारत में चंद्र ग्रहण दोपहर तीन बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम चार बजकर 34 मिनट पर पूर्ण ग्रहण की स्थिति बनेगी, जो कि पांच बजकर 33 मिनट तक रहेगी। ग्रहण छह बजकर 48 मिनट पर खत्म होगा।
ग्रहण की तीव्रता 1.155 रहेगी। भारत के साथ-साथ पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखेगा। भारत के हर इलाके में अलग-अलग रहेगा। भगोलविदों के अनुसार, यह 2028 तक भारत से दिखने वाला अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहलें सितंबर, 2025 में पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा गया था। देश के अन्य हिस्सों की तुलना में उत्तर-पूर्व में ग्रहण का आखिरी चरण स्पष्ट देखा जा सकेगा। आईएमडी के अनुसार, सूर्यास्त के समय यहां के लोग चांद को पृथ्वी की छाया से अपने खास लाल रंग के साथ देख पाएंगे।










