Advertisement

मतगणना के दौरान विवाद में नवनिर्वाचित विधायक के खिलाफ प्रकरण

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने महिदपुर के नवनिर्वाचित विधायक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा समेत तीन धाराओं में केस दर्ज किया है।

Advertisement

नवनिर्वाचित विधायक दिनेश जैन बोस पर आरोप है कि उन्होंने तीन दिसंबर को इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर भाजपा प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान से पुर्नमतगणना का आवेदन छीनकर फाडऩे का प्रयास किया था। ड्यूटी पर तैनात निर्वाचन अधिकारियों से भी कहासुनी कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी।

नानाखेड़ा पुलिस के अनुसार महिदपुर एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार नवीनचंद्र कुंभकार ने थाने पर आवेदन दिया था। मतगणना के दिन इंजीनियरिंग कॉलेज मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी व उनके बीच पुर्नमतगणना को लेकर काफी विवाद व नोक-झोंक हुई थी। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों को अलग कर समझाते हुए स्थिति संभाली थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें