मध्य प्रदेश : 22 जनवरी को सभी स्कूल-कॉलेज की छुट्टी

भोपाल। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ये अवकास घोषित किया है।
Advertisement
उच्च शिक्षा विभाग ने भी नोटीफिकेशन जारी कर अवकाश की घोषणा कर दी है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर मोहन सरकार ने अवकाश निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार देर रात यह आदेश जारी किया।
Advertisement









