Advertisement

मध्यप्रदेश :10 हजार करोड़ की सड़कों की सौगात,महाकाल मंदिर तक रोप वे का टेंडर जल्द

भोपाल-इंदौर में चल सकती है केबल कार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

2024 तक अमेरिका के बराबर रोड नेटवर्क होगा

 

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक रोप वे का टेंडर जल्द

Advertisement

भोपाल। मध्यप्रदेश को मंगलवार को 10 हजार करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। जबलपुर और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की उपस्थित में हुए कार्यक्रम में 23 सड़क परियोजना का शिलान्यास किया गया।

उज्जैन में महाकाल मंदिर तक रोप वे का टेंडर जल्द

Advertisement

अब हम रोप वे, केबल कार पर काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में 7234 करोड़ की लागत से 27 रोप वे निर्माण करने का निर्णय किया है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 171 करोड़ की लागत से करीब 2 किलोमीटर लंबे रोप वे का टेंडर फरवरी में निकल जाएगा।

जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश को 2367 करोड़ की लागत से निर्मित 226 कि.मी. लंबी 9 राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं और भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विकास को नई गति देने वाली 8,038 करोड़ रूपए लागत की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में इस साल के अंत तक 3 लाख करोड़ के नेशनल हाईवे की सड़कों का निर्माण हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता को विपश्वास दिलाते है कि साल 2024 के अंत तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे का तेजी से विस्तार हो रहा है। प्रदेश में इस साल के अंत तक 3 लाख करोड़ के नेशनल हाईवे की सड़कों का निर्माण हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता को विपश्वास दिलाते है कि साल 2024 के अंत तक मध्यप्रदेश का नेशनल हाईवे का सड़क नेटवर्क अमेरिका के बराबर होगा।

उन्होंने कहा कि आज सड़कों को लेकर मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई है। पहले लोग मजाक में कहते थे कि नागपुर के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद जब मध्यप्रदेश की तरफ जाते थे तो नागपुर के रोड पर नींद लग जाती थी और जैसे ही मध्यप्रदेश आता था नींद खुल जाती थी।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 10 हजार करोड़ के काम मामूली बात नहीं होती है।

उन्होंने कहा कि आज का दिन मध्यप्रदेश के लिए कई मायनों में अलग हटकर है। मध्यप्रदेश देश के मध्य में स्थित होने के कारण आवागमन के लिए मध्यप्रदेश को चुना जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 17 जिले आज सड़कों से लाभन्वित हो रहे है।

Related Articles