Advertisement

मध्यप्रदेश में चुनाव की तारीख भी बदलेगी..!

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को उज्जैन से भेजा पत्र

Advertisement

दीपावली और धनतेरस के बड़े पर्व होने से मतदान कम होने का बताया संदेह

अक्षरविश्व न्यूज . उज्जैन:राजस्थान की तरह मध्यप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव की तारीख भी क्या चुनाव आयोग बदलेगा? क्योंकि, उज्जैन से एक पत्र राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है, लेकिन इस समय पांच दिवसीय दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा। इससे मतदान कम होने का संदेह है।

Advertisement

पूर्व अपर आयुक्त जेसी बोरासी ने दो पेज का पत्र राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा है। इसमें कहा गया है कि दीपावली एवं छठ पूजा पर्व के कारण प्रदेश चुनाव की तारीख में परिवर्तन किया जाए।

17 नवंबर को प्रदेश के 5 करोड़ 60 लाख मतदाता नई सरकार चुनने के लिए वोट डालेंगे। प्रदेश के करीब 90 लाख मतदाता उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में रहते हैं या काम धंधा करते हैं। इस कारण करीब 50 हजार मतदाता मतदान से वंचित रहने की संभावना पत्र में बताई गई है।

Advertisement

15 फीसदी तक कम हो सकता मतदान- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आयोग कई कार्यक्रम चला रहा, लेकिन बोरासी ने अध्ययन के बाद पत्र में यह आशंका जताई है कि 17 नवंबर को मतदान होने के कारण 10 से 15 फीसदी मतदान कम हो सकता है। इसकी वजह छठ पूजा का पर्व बताई गई है। 19 नवंबर को छठ पूजा का पर्व है।

शासकीय कैलेंडर देख तारीख तय की गई क्या?

पत्र में यह सवाल भी खड़ा किया है कि क्या चुनाव आयोग ने शासकीय कैलेंडर देखकर चुनाव की तारीख की घोषणा की? हिंदू धर्म सहित अन्य धर्म के पंचांग को भी देखना था। 10 नवंबर को धनतेरस, 11 को छोटी दिवाली, 12 को दीपावली, 13 को गोवर्धन पूजा, 14 को भाई दूज है। 15 की शाम से चुनाव प्रचार थमेगा। 16 को राजनीतिक दलों को मतदान सामग्रियों का वितरण किया जाएगा और अगले दिन चुनाव होंगे।

एक नजर

14 नवम्बर को भाई दूज के साथ दीपावली का पर्व समाप्त होगा।

19 नवंबर को छठ पूजा पर्व मनाया जाएगा।

पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता

230 विधानसभा क्षेत्रों में लोग मतदान में हिस्सा ले सकेंगे।

उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड के 90 लाख मतदाता मध्यप्रदेश में रहते हैं।

25 से 50 हजार मतदाताओं के मतदान से वंचित रहने की आशंका।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख बदलने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि दीपावली और छठ पूजा पर्व के कारण मतदान कम हो सकता है। चुनाव की तारीख में आंशिक परिवर्तन किया जाना चाहिए। राजस्थान में भी चुनाव की तारीखें बदली गई हैं। जेसी बोरासी, पूर्व अपर आयुक्त, उज्जैन संभाग

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें