Advertisement

मध्यप्रदेश में हुआ रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन

मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन के महा अभियान के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ टीके लगे। सोमवार को दिनभर मेें 16.01 लाख डोज लगाए गए। यह 10 लाख के टारगेट से 6 लाख ज्यादा हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा टीके लगे हैं।

Advertisement

यहां 2.18 लाख को डोज दी गई। भोपाल में 1 लाख 36 हजार, जबलपुर में 61 हजार और ग्वालियर में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। श्योपुर में सबसे कम 6500 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

यह अभियान 30 जून तक चलेगा।गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 65 लाख से ज्यादा वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से पहला डोज 1 करोड़ 44 लाख और दूसरा डोज 21 लाख से अधिक लोगों को लगाया गया है।

Advertisement

cowin.gov.in के मुताबिक, सोमवार को सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में हुआ है। यहां 16.01 लाख लोगों को टीका लगाया गया। यह किसी भी राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है।

 

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें