Advertisement

मध्यप्रदेश:ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप

पुणे से जम्मू तवी जाने वाली झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना पर गाड़ी को भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर रोक कर सर्चिंग की गई. आरपीएफ ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बम स्क्वाड दस्ते और पुलिस के सर्च अभियान के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, झेलम एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी. किसी यात्री ने सूचना दी कि गाड़ी के एस-9 कोच में संदिग्ध वस्तु रखी है. इस सूचना के आधार पर रानी कमलापति स्टेशन पर गाड़ी को रोका गया और आरपीएफ व जीआरपी के जवानों ने तलाशी ली. डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया. ट्रेन के अंदर कुछ भी नहीं मिला.

झेलम एक्सप्रेस की सर्चिंग में लगभग आधे घंटे का समय लगा और उसके बाद गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया. आरपीएफ ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसकी मानसिक स्थिति अच्छी नहीं बताई जा रही है. उससे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें