Advertisement

महंगाई की मार: खुले दूध की कीमत में 2 रु. का इजाफा, अब 62 रु. लीटर

उज्जैन। महंगाई की मार अब दूध पर पड़ी है। शहर में खुला दूध २ रुपए महंगा हो गया है। दूध विक्रेता संघ ने कीमत बढ़ाने का कारण पशु आहार की कीमतों में उछाल को बताया है। नई कीमतें (६२ रुपए लीटर ) शुक्रवार से लागू हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

दूध विक्रेता संघ अध्यक्ष मोहन वासवानी ने बताया कि पशु आहार (कपास खली, चापड़ और भूसा) के साथ-साथ दुधारू पशुओं की कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। इस वजह से लागत बढ़ गई है और दाम बढ़ाना मजबूरी हो गई है। दूध विक्रेता संघ की बैठक में स्पष्ट किया गया कि शुद्धता और गुणवत्ता के लिए फैट प्रणाली आधार पर ही क्रय-विक्रय जारी रहेगा।

डेयरियों के लिए गैस कनेक्शन की मांग
मूल्य वृद्धि के अलावा, बैठक में एलपीजी की किल्लत पर भी चिंता जताई गई। संघ ने प्रशासन से मांग की है कि डेयरियों को प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी सिलेंडर या पीएनजी गैस कनेक्शन दिए जाएं , ताकि दूध के प्रसंस्करण में सुविधा हो सके। बैठक में पवन यादव, गोपाल यादव, सुमित आहूजा, राजेश झंवर, अशोक यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें