Advertisement

महाकाल क्षेत्र के मकान में युवक की लाश मिली

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र की मोदी गली में स्थित एक मकान में युवक की दो दिन पुरानी लाश मिली है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान ओम पिता रमेश शर्मा 45 साल निवासी चिंतामन जवासिया के रूप में हुई है। युवक काफी समय से किराए से कमरा लेकर अकेला रह रहा था।

Advertisement

नशा करने का आदी था। कमरे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर परिजन भी आ गए थे। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण पता चलेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें