Advertisement

महाकाल मंदिर में दर्शन चालू, अन्य मंदिरों में पट बंद

भगवान महाकाल के दरबार में उड़ा गुलाल, शहरवासी कल खेलेंगे रंगों से होली

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। होली का पर्व मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल ने भक्तों संग होली खेली। चंद्र ग्रहण के साये के बीच परंपराओं का निर्वहन करते हुए पुजारी परिवार ने रजत मुकुट धारण किए बाबा महाकाल को सबसे पहले हर्बल गुलाल अर्पित किया। माता पार्वती, श्री गणेश और कार्तिकेय को भी गुलाल लगाया गया।

मंगलवार को चंद्र ग्रहण होने के कारण मंदिर की दिनचर्या में कुछ विशेष परिवर्तन किए गए हैं। शासकीय पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के अनुसार सूतक (वेध काल) सूर्योदय से ही प्रारंभ हो गया है, जिसके कारण सुबह की दद्योदक और भोग आरती में भगवान को केवल शक्कर का भोग लगाया गया। ग्रहण काल शाम 6.32 से 6.46 बजे तक (कुल 14 मिनट) रहेगा। ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर का शुद्धिकरण होगा, जिसके पश्चात ही भगवान को पूर्ण भोग अर्पित कर संध्या आरती की जाएगी।

Advertisement

श्रद्धालुओं को होते रहे बाबा के दर्शन
ग्रहण के कारण मंगलनाथ, अंगारेश्वर, सांदीपनि आश्रम, काल भैरव सहित शहर के सभी मंदिरों में बुधवार को पट बंद रहे या फिर भगवान को पर्दे में रखा गया। लेकिन अन्य मंदिरों के विपरीत, महाकाल मंदिर के पट ग्रहण के दौरान भी बंद नहीं रहे। श्रद्धालु निरंतर दर्शन करते रहे। मान्यता है कि महाकाल स्वयं चंद्र देव के ईश्वर (चंद्रमौलेश्वर) हैं, वे चंद्रमा सिर पर धारण करते हैं। इस कारण ग्रहण का कोई असर नहीं होता।

पंचामृत पूजन और दिव्य श्रृंगार
भस्म आरती से पूर्व भगवान महाकाल का हरी ओम जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और शहद के साथ फलों के रस से बने पंचामृत से दिव्य पूजन संपन्न हुआ। बाबा को शेषनाग का रजत मुकुट, मुंडमाला और रुद्राक्ष की मालाएं धारण कराई गईं। भांग और सूखे मेवों से किए गए विशेष श्रृंगार ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Advertisement

कल से बदलेगी दिनचर्या- अब ठंडे जल से स्नान करेंगे बाबा
होली के साथ ही ऋतु परिवर्तन का संदेश भी महाकाल आंगन से मिलता है। 4 मार्च (चैत्र कृष्ण प्रतिपदा) से गर्मी की शुरुआत मानी जाती है।बुधवार से शरद पूर्णिमा तक बाबा महाकाल को गर्म के स्थान पर ठंडे जल से स्नान कराया जाएगा। इसी के साथ प्रतिदिन होने वाली पांच आरतियों में से तीन के समय में भी परिवर्तन हो जाएगा।

होली के लिए प्रशासन भी तैयार

स्वास्थ्य सुविधा डायल 108
अवकाश के बावजूद त्यौहार के लिए इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी। सीएमएचओ डॉ. अशोककुमार पटेल के मुताबिक चरक और माधवनगर अस्पताल में आम दिनों की तरह स्टॉफ जरूर कम होगा, लेकिन चिकित्सा सुविधाएं पूरी तरह बहाल रहेंगी। इमरजेेंसी के लिए जिले में कहीं से भी 108 पर कॉल करें।

कल अतिरिक्त जल सप्लाई नहीं
नगर निगम जलकार्य समिति अध्यक्ष प्रकाश शर्मा के मुताबिक दोपहर में अतिरिक्त जलप्रदाय बुधवार को नहीं होगा। रंगपंचमी पर किया जाएगा। पानी के लिए पीएचई के हेल्प लाइन नंबन 2535300 और 2535337 तथा निगम के काम के लिए कंट्रोल रूम 2535244 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

नगर निगम कंट्रोल रूम-0734 2535332
नगर निगम कंट्रोल रूम पर सफाई, आकस्मिक मदद, फायर ब्रिगेड सहित किसी भी समस्या के लिए संपर्क किया जा सकता है।

आकस्मिक मदद के लिए डायल-112
इमरजेंसी नंबर 112 पर डायल कर पुलिस सहायता के साथ ही एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य मदद भी उपलब्ध होगी।
आपराधिक घटनाओं के बारे में पुलिस कंट्रोल रूम के 2525253 व 2527143 नंबर पर कॉल करें।

शव वाहन व फायर ब्रिगेड-0734 2535243
फायर ब्रिगेड व शव वाहन के लिए नगर निगम के इस नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बिजली विभाग- 1992
बिजली संबंधी किसी भी समस्या के लिए इस नंबर पर डायल कर मदद मांगी जा सकती है।

बस – लंबी दूरी की बसें चलेगी। लोकल व आसपास के क्षेत्रों के लिए सुबह 10 बजे तक व शाम से बसें चलेगी। दोपहर में कुछ घंटे बसें स्थगित रहेंगी।

गैस एजेंसियां- 4 मार्च और रंगपंचमी को अवकाश रहेगा

किराना बाजार – दौलतगंज किराना व्यापार में बुधवार को अवकाश रहेगा।

कृषि उपज मंडी – 4 मार्च को अवकाश रहेगा।

पेट्रोल पंप – सुबह 10 से शाम 3 बजे तक बंद रहेंगे।

Related Articles

Write a review