Advertisement

महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कमी

श्राद्ध पक्ष के बाद से कम हुआ क्राउड इसके पहले 2.5 से 3 लाख लोग रोज पहुंच रहे थे, दीपावली के बाद वापस उमड़ेगी भीड़

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कमी, 34 दिन में 41 लाख 34 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

श्राद्ध पक्ष के पहले इतने ही दिनों में 1 करोड़ 5 लाख ने किए थे दर्शन

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर में श्राद्ध पक्ष के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले एक महीनेे में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं जबकि श्राद्ध पक्ष के पहले प्रतिदिन 2.5 से 3 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे थे। दर्शनार्थियों की भीड़ में कमी आने का कारण चुनावी माहौल में सरकारी छुट्टियां नहींं होना और दीपावली की तैयारियों की व्यस्तता है। हालांकि इन सबके बावजूद पिछले 34 दिनों में 41 लाख 34 हजार 627 श्रद्धालुओं ने महाकाल दर्शन किए हैं। इसके पहले महाकाल मंदिर समिति ने श्रावण भादौ मास में दर्शनार्थियों की संख्या के आंकडे जारी किए थे जिसमें 34 दिन में 1 करोड़ 5 लाख लोगों ने दर्शन किए थे।

महाशिवरात्रि पर स्मार्टसिटी द्वारा महाकाल लोक एवं मंदिर में हेड काउंटिंग सिस्टम लगाया गया है। इसके माध्यम से मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले एक-एक व्यक्ति की गणना की जा रही है। श्रावण मास में इस बार दर्शनार्थियों की संख्या के सारे रिकार्ड टूट गए थे जिसमें 1 करोड़ 5 लाख लोगों ने महाकाल दर्शन किए थे। श्रावण के बाद भी अधिक मास में शाही सवारी तक दर्शनार्थियों की संख्या में कोई कमी नहीं हुई थी। डेढ़ साल पहले तक महाकाल मंदिर में विशेष पर्व और त्यौहार पर ही 2 लाख तक दर्शनार्थियों की संख्या होती थी। किंतु महाकाल लोक के लोकार्पण के बाद देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।

Advertisement

भस्म आरती दर्शनार्थियों में नहीं आई कमी, अब भी ऑनलाइन और प्रोटोकॉल फुल

सरकारी छुट्यिां नहीं होने से आम दर्शनार्थियों की संख्या में तो गिरावट आई है लेकिन भस्मआरती दर्शनार्थियों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। अब भी सभी 1750 भस्मआरती परमिशन फुल चल रही है। बाबा महाकाल की भस्मआरती में प्रतिदिन 1800 से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर में 700 ऑनलाइन परमिशन के अलावा 1 हजार से ज्यादा प्रोटोकॉल भस्म आरती परमिशन की व्यवस्था है।

लड्डूओं की बिक्री में भी गिरावट, 15 दिन में 1.53 करोड़ के लड्डू ही बिके

इन दिनों महाकाल मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में कमी होने से लड्डूओं की बिक्री में भी गिरावट आई है। मंदिर प्रशासन संदीप सोनी के मुताबिक पिछले 15-20 दिनों से प्रतिदिन 28 से 30 क्विंटल लड्डुओं की बिक्री हो रही है। पिछले 15 दिनों में कुल मिलाकर 1.53 करोड़ रुपए के लड्डू बिके हैं। जबकि सामान्य दिनों में प्रतिदिन 45 से 60 क्विंटल लड्डुओं की बिक्र का रिकार्ड है। मतलब 15 दिनों में 2 से 2.5 करोड़ रुपए तक लड्डुओं की बिक्री होती है।

Related Articles