Advertisement

महाकाल सवारी मार्ग 15 मीटर चौड़ा करने की तैयारी

पहले चरण में दो हिस्से में होगे करीब 20 करोड़ के काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नगर निगम ने अब भगवान महाकाल के सवारी मार्ग को 15 मीटर (50 फीट) चौड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए गुदरी चौराहा से पानदरीबा होते हुए कहारवाड़ी तक और रामानुज कोट से दानीगेट तक के दो टेंडर नगर निगम ने जारी कर दिए। दोनों सड़कों के चोड़ीकरण का काम 365 दिन में पूरा करना होगा।

नगर निगम ने यह काम दो हिस्से मेें देने के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। गुदरी चौराहा से पानदरीबा होते कहारवाड़ी (हरसिद्धि पाल) तक के रोड़ के काम का टेंडर 9 करोड़ 91 लाख 44 हजार रुपए और रामानुज कोट से दानीगेट तक के काम की टेंडर राशि 10 करोड़ 2 लाख रुपए है। टेंडर 18 मार्च तक आमंत्रित किए गए हैं। नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पीयूष भार्गव ने बताया कि सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाना है।

Advertisement

31 करोड़ के प्रस्ताव बनाए थे नगर निगम ने

गौरतलब है कि भगवान महाकाल सवारी मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के प्रशासन ने 31.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव राज्य शासन को भेजे थे। जिसमें सवारी मार्ग को सुरक्षित, सुगम और सुंदर बनाने की योजना थी। जिसमें प्रशासन ने चौड़ीकरण के काम को दो महत्वपूर्ण हिस्सों में बांटा है

Advertisement

। पहले हिस्से में महाकाल चौराहे से बड़े गोपाल मंदिर तक के मार्ग को 12.50 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा किया जाएगा। वहीं, दूसरे हिस्से में गुदरी चौराहे से कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धि पाल तक और रामानुज कोर्ट से मोढ़ धर्मशाला दानी गेट तक के मार्ग के लिए 10 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। उसी के तहत दो मार्गों के चौड़ीकरण के टेंडर अभी जारी हुए हैं।

धरोहरों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी है प्राथमिकता

चौड़ीकरण के साथ-साथ इस पूरे क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन के लिहाज से संवारा जाएगा। मार्ग के नीचे भूमिगत वाटर सप्लाई, सीवरेज और इलेक्ट्रिसिटी लाइन बिछाई जाएगी ताकि ऊपर का दृश्य साफ-सुथरा रहे। गणगौर दरवाजा, चौबीस खंभा माता मंदिर जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को फसाड लाइट से रोशन किया जाएगा। प्रमुख चौराहों को त्रिशूल, डमरू और नंदी जैसी शिव-प्रतीक कलाकृतियों से सजाया जाएगा, जिससे पारंपरिक सवारी मार्ग न केवल सुगम होगा बल्कि श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र भी बनेगा।

वर्तमान में क्या है स्थिति

गुदरी चौराहा से हरसिद्धि पाल तक संकरा रोड

गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी होते हुए हरसिद्धि पाल तक का रोड संकरा है। इस मार्ग पर अधिकतम चौड़ाई करीब 20 फीट है। पुराने शहर की झलक यहां की बसाहत मेें दिखती है। काम होने के बाद रोड करीब दो गुना चौड़ा, अतिक्रमण मुक्त और बिजली-ड्रेनेज लाइन अंडरग्रांउड होने से सुसज्जित हो जाएगा। इस मार्ग से महाकाल भगवान की सवारी मंदिर से शिप्रा तट पहुंचती है।

रामानुजकोट से दानीगेट ढाबा रोड तक मार्ग

इस मार्ग से भगवान महाकाल की सवारी शिप्रा तट पर पूजन के बाद जुलूस के रूप में नगर भ्रमण पर निकलती है। यहां से भजन मंडलियां, अखाड़े, बैंड, झांकियां शामिल होती है। बीच का कुछ हिस्सा काफी चौड़ा है लेकिन अतिक्रमण का शिकार है। दानी गेट के सामने से कार्तिक चौक का इलाका संकरा है। यहां कई प्राचीन मंदिर भी है। इस मार्ग पर सवारी अक्सर लेट होती है।

Related Articles

Write a review