महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी पर विनीत गिरी ही रहेंगे, अहम निर्णय

महाकालेश्वर मंदिर परिसर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े की महंत गादी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।विनीत गिरी महाराज ही अब महंत गादी पर बने रहेंगे, यह निर्णय अखाड़े के पंचों ने रविंद्र पूरी महाराज के नेतृत्व में लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अखाड़ा परिषद ने इसे स्वीकार नहीं किया।परंपरा के अनुसार महाकाल की भस्म आरती में भस्म अर्पित करने की जिम्मेदारी भी महंत गादी की ही होती है, ऐसे में यह निर्णय अहम माना जा रहा है।साथ ही 2028 के सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर भी तैयारियों और विकास कार्यों पर चर्चा जारी है।
Advertisement








