माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की मौत

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी का गुरुवार देर रात निधन हो गया। जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्तार को दुर्गावती मेडिकल कॉलेज लाया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Advertisement
जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्तार अंसारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के लिए नौ डॉक्टरों की टीम लगाई गई थी। हालांकि उनकी जान नहीं बच सकी। इससे पहले मंगलवार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की परेशानी बताई थी। इलाज के बाद वापस जेल भेज दिया था।
Advertisement









