Advertisement

मार्च के तीसरे हफ्ते तक बढ़ती थी तपिश, इस बार अभी से, रात-दिन के तापमान में 21 डिग्री का अंतर

इस महीने में पारा 40 पार पहुंचने के आसार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। इस बार गर्मी के तेवर मार्च के पहले सप्ताह से तीखे हो गए हैं। अमूमन मार्च के तीसरे हफ्ते में पडऩे वाली गर्मी दूसरे सप्ताह से ही शुरू हो गई है। हाल यह है कि रात और दिन के तापमान में 27 डिग्री का भारी-भरकम अंतर है। यह अंतर लोगों को बीमार कर रहा है। अस्पताल में वायरल, सर्दी-खांसी और बुखार पीडि़तों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह लापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को दिन का तापमान 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार यह तेज गर्मी मुख्य रूप से साफ आसमान और कम नमी के कारण है। उन्होंने बताया कि सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक पहुंच रही हैं, जिससे सुबह का ठंडा मौसम तेजी से गर्म हो रहा है। रात में हल्की ठंडक और दिन में तेज धूप के कारण दिन-रात के तापमान में 21 डिग्री तक का अंतर इसी लिए बन रहा है।

Advertisement

4-5 दिन साफ रहेगा आसमान, धूप तेज रहेगी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन आसमान साफ रहेगा और धूप तेज रहेगी। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यदि कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता है तो मार्च के तीसरे सप्ताह में प्री-समर जैसी गर्मी महसूस होने लगेगी। शुक्ला का अनुमान है कि इस साल गर्मी का सीजन जल्दी और तीखा होगा और मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Advertisement

पिछले चार दिन का तापमान

तारीख      न्यूनतम     अधिकतम
9 मार्च       14.8        37.0
10 मार्च      15.0       37.0
11 मार्च      14.5      37.7
12 मार्च      16.0-

माधवनगर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण वायरल संबंधित मरीज बढ़ गए हैं। माधवनगर अस्पताल में पहले 100 से 150 लोगों की ओपीडी होती थी, अब यह बढ़कर 250 से 300 के बीच हो गई है। इस मौसम में सावधानी बरते जाने की जरूरत है।

Related Articles

Write a review