Advertisement

मार्बल-टाइल्स कारोबार का झांसा देकर ठगे 21.37 लाख, एसपी के पास पहुंची शिकायत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। मार्बल एवं टाइल्स कारोबार का झांसा देकर उज्जैन में रहने वाले एक युवक ने इंदौर के एक युवक से 21.37 लाख रुपए ठग लिए। धोखाधड़ी का यह मामला मंगलवार को एसपी के सामने पहुंचा। इंदौर निवासी अंकुश यादव ने नयापुरा में रहने वाले रितेश मेहता के खिलाफ आवेदन दिया है। 34, मानवता नगर इंदौर के अंकुश ने बताया कि वह कनाडिय़ा क्षेत्र स्थित स्नो सिटी के मिस्टर एस्क्यूल क्लब में कार्यरत था। इसी दौरान रितेश मेहता से पहचान हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शुरुआत में उसने छोटी रकम लेकर विश्वास जीता। बाद में उसने मार्बल और टाइल्स व्यवसाय में निवेश का झांसा देकर 21 लाख 37 हजार रुपए ले लिए।इसमें से 13 लाख 53 हजार 100 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए लिए गए। जबकि शेष राशि नकद। रितेश ने अब तक केवल 11 लाख 99 हजार रुपए ही वापस किए है। उस पर अभी भी 19 लाख 38 हजार रुपए की राशि बकाया है। यादव ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांचकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और बकाया राशि दिलाने की मांग की है।

Advertisement

ऐसी ही शिकायत रिटायर्ड पायलट शैलेश फिलिप्स ने भी की है। उनका आरोप है कि रितेश मेहता ने मुनाफे का लालच देकर उनका मुंबई स्थित फ्लैट बिकवा दिया और करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपए अपने कब्जे में ले लिए। इंदौर के स्नो सिटी निवासी हरीश कटारिया ने भी शिकायत की है। उसने बताया कि रितेश ने स्नो सिटी में रेस्टोरेंट खोलकर पहचान बनाई। दोस्ती गहरी हुई तो निवेश के नाम पर 55 लाख रुपए ले लिए। रिश्तेदारों से भी 11.5 लाख रुपए ऐंठ लिए।

इसी तरह श्वेता माहेश्वरी से 55 लाख, नीरज कपाडिय़ा से 50 लाख और मुकुल माहेश्वरी से लगभग 50 लाख रुपए की ठगी के आरोप हैं। उज्जैन के भी तीन-चार व्यापारियों ने शिकायत दर्ज कराई है। सभी पीडि़तों ने इंदौर के कनाडिया थाने में आवेदन दे रखे हैं और पिछले कई दिनों से आरोपी की तलाश कर रहे हैं।

Advertisement

पीडि़तों ने एसपी को सौंपा आवेदन दबाव का आरोप

उज्जैन शहर के करीब आधा दर्जन पीडि़तों ने पहले ही एसपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रितेश मेहता के खिलाफ शिकायती आवेदन सौंप रखे हैं। पीडि़तों का आरोप है कि करोड़ों रुपए की ठगी के फरार आरोपी को उन्होंने खुद पकडक़र पुलिस को सौंपा, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते उसे छोड़ दिया गया।

Related Articles

Write a review