मावठे-उत्पादन की कमी और मटर ने बढ़ा दीं सब्जियों की कीमतें, एक सप्ताह में 20 से लेकर 100 फीसदी का उछाल

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। फरवरी में गिरे मावठे और मटर (बटले) की कम होती आवक ने सब्जियों के दाम में उछाल ला दिया है। इनमें 20 से 100 फीसदी का उछाल आया है। टमाटर भाव के मामले में 50 फीसदी ज्यादा सुर्ख हुआ है तो बढ़ते तापमान ने नींबू को लाल-पीला कर दिया है। एक सप्ताह पहले तक 30 से 40 रुपए किलो तक बिक रहीं सब्जियां अब 60 से 80 रुपए किलो हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरी मिर्च के दाम भी तीखे हो चले हैं। यह 100-120 रुपए किलो पहुंच गई है। विक्रेता कीमतों में तेजी का कारण फरवरी में गिरे मावठे और मटर की घटती आवक को बता रहे हैं। गर्मी बढऩे के साथ ही दामों में और उछाल आने की संभावना है। फरवरी के तीसरे सप्ताह में मावठा गिरना शुरू हुआ। इसने सब्जियों की उत्पादन पर असर डाला है। खासकर मटर, फूलगोभी, टमाटर, पत्तागोभी, हरी मिर्च पर। इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।
सांवरिया फार्म के संचालक कांतिलाल धाकड़ ने बताया कि सब्जियों की कीमत दो कारणों से बढ़ी हैं। पहला मटर की आवक कम होना, दूसरा मावठा गिरना। मटर की फसल अब समाप्ति की कगार पर है। पहले मटर का प्रयोग ग्राहक जमकर कर रहे थे। अब आवक कम है तो वह दूसरी सब्जियों पर शिफ्ट हो रहे हैं। इन सब्जियों की आवक कम है और इन पर मावठे की बारिश ने असर भी डाला है। पत्तेदार सब्जियां खराब हो गई हैं और अन्य का उत्पादन कमजोर पड़ गया है। गर्मी का सीजन भी शुरू हो गया है और इन वजहों से दामों में तेजी दिख रही है।
रमजान से बढ़े फलों के दाम एप्पल 200 पार, आम की आमद
रमजान माह शुरू होते ही फलों की कीमतों में भी उछाल आ गया है। हाल यह है कि १२० रुपए किलो तक मिलने वाला एपल अब २०० पार हो गया है। केले की कीमतें भी बढ़ गई हैं। अच्छी बात यह है कि बादाम आम ने आमद दे दी है। दक्षिण भारत से तरबूज भी जमकर आ रहा है।
फल मंडी के ताज़ा भाव (₹ प्रति किलो)
| क्रमांक | फल का नाम | भाव (₹ प्रति किलो) |
|---|---|---|
| 1 | सेवफल | 200–300 |
| 2 | अंगूर | 150–200 |
| 3 | अंगूर (काला) | 200–300 |
| 4 | संतरा | 80–100 |
| 5 | कीनू | 80 |
| 6 | अनार | 200–300 |
| 7 | खरबूजा | 50–60 |
| 8 | तरबूज | 40–50 |
| 9 | केला | 40–50 |
| 10 | रसभरी | 300–400 |
| 11 | पाइनापल | 60–100 |
| 12 | थाई जामफल | 120–150 |
| 13 | देसी जामफल | 80–100 |
| 14 | जापानी पर्शियन फ्रूट | 500–600 |
| 15 | चीकू | 80–100 |
हरिहर फ्रूट के संचालक नयन अहिरवार कहते हैं कि रमजान की वजह से फलों की खपत बढ़ गई है। सेहरी और इफ्तारी में फलों का उपयोग काफी होता है, ऐसे में दाम तेज हो गए हैं। सबसे ज्यादा कीमत अनार, सेवफल की बढ़ी है। सेवफल का सीजन खत्म हो रहा है और यह कोल्ड स्टोरेज से आ रहा है। इसी तरह केले की कीमत भी बढ़ गई है। संतरे की फसल पर मावठे ने असर डाला है। फ्लोरिंग वाले इलाके में नुकसान है।
एक हफ्ते में सब्जियों के दाम में उछाल, जानिए आज का ताजा भाव
नीचे दी गई तालिका में एक सप्ताह पहले के दाम, आज के दाम और वृद्धि प्रतिशत दर्शाया गया है:
| क्रम | सब्जी | एक सप्ताह पहले (₹) | आज के दाम (₹) | वृद्धि |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मटर | 20–30 | 40–50 | 100–125 |
| 2 | टमाटर | 15–20 | 30–40 | 100 |
| 3 | भिंडी | 30–40 | 60–70 | 100 |
| 4 | फूलगोभी | 20–30 | 40–50 | 100 |
| 5 | पालक | 20–25 | 30 | 50 |
| 6 | बैंगन (काला) | 20–30 | 40 | 100 |
| 7 | बैंगन (हरा) | 40 | 60 | 50 |
| 8 | पत्तागोभी | 20 | 30 | 50 |
| 9 | लौकी | 30 | 40 | 25 |
| 10 | पीली मिर्च | 50 | 60 | 20 |
| 11 | धनिया | 40 | 60 | 50 |
| 12 | नींबू | 80 | 160–200 | 100 |
| 13 | हरी मिर्च | 40–60 | 80–120 | 100 |
| 14 | चुकंदर (गड्डी) | 15 | 20 | 25 |
| 15 | मूली (गड्डी) | 15–20 | 25–30 | 20 |
| 16 | हरी प्याज (गड्डी) | 15–20 | 15–20 | 0 |
| 17 | ग्वारफली | 40 | 60 | 50 |
| 18 | मैथी | 15–20 | 30–40 | 50 |
| 19 | खीरा | 20 | 40 | 100 |
| 20 | कद्दू | 20 | 40 | 100 |
| 21 | गाजर | 20 | 40 | 100 |
| 22 | शिमला मिर्च | 40 | 60 | 50 |
| 23 | सूरजना फली | 80 | 160 | 100 |
| 24 | आलू | 20 | 10–15 | 25 |
| 25 | प्याज | 15–20 | 20–25 | 20 |
हाइब्रिड सब्जी के भाव में ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं
| क्रमांक | सब्ज़ी का नाम | भाव |
|---|---|---|
| 1 | बेबीकॉर्न | ₹80 प्रति किलो |
| 2 | ब्रोकली | ₹60 प्रति किलो |
| 3 | रेड-यलो बेली पेपर | ₹100 प्रति किलो |
| 4 | ग्रीन-यलो जुकनी | ₹80 प्रति किलो |
| 5 | मशरूम (200 ग्राम) | ₹40 |
| 6 | रेड-यलो कैप्सिकम | ₹80 प्रति किलो |










