Advertisement

मैनपावर बढ़ाएं, सड़क प्रोजेक्ट्स समय पर पूरा करें

राजस्व कॉलोनी, एमआर-04 और जीवन खेड़ी मार्ग का निरीक्षण करने टीम के साथ पहुंचे निगम आयुक्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने निगम अधिकारियों के दल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और लगभग 65 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने डी-मार्ट के सामने बन रहे एसआर-04 मार्ग की प्रगति देखी। 1500 मीटर लंबा यह मार्ग 18 मीटर चौड़ा फोरलेन होगा। यहाँ ड्रेन वर्क (नाली निर्माण) और डिवाइडर का कार्य भी साथ-साथ चलेगा।

3.95 करोड़ से बनेगा 500 मीटर लंबा राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग

Advertisement

3.95 करोड़ रुपये से राजस्व कॉलोनी का मुख्य मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। 500 मीटर से अधिक लंबे इस मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। इससे सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के रहवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। निगम आयुक्त ने राजस्व कॉलोनी मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को देखा और अफसरों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों को दो-टूक शब्दों में हिदायत दी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के लिए जो समय अवधि (डेडलाइन) तय की गई है, उसी के भीतर काम पूरा होना चाहिए। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्य उच्च मानकों के अनुरूप होना चाहिए ताकि जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

Advertisement

जीवन खेड़ी मार्ग- 38 करोड़ की मेगा योजना

निगम आयुक्त का सबसे महत्वपूर्ण निरीक्षण जीवन खेड़ी क्षेत्र का रहा, जहाँ 2 किलोमीटर लंबा फोरलेन तैयार किया जा रहा है। यह मार्ग 30 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें सर्विस रोड, सेंट्रल लाइटिंग, डिवाइडर और पाथवे जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रस्तावित हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने निर्माण कार्यों की गति पर असंतोष जाहिर करते हुए ठेकेदारों को फटकार लगाई। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्यों में गति लाने के लिए तुरंत संसाधन और मैनपावर बढ़ाए जाएं।

निर्माण कार्य की जो अवधि (डेडलाइन) तय की गई है, उसमें किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान आयुक्त के साथ निगम का पूरा इंजीनियरिंग अमला मौजूद था। मौके पर अधीक्षण यंत्री संतोष गुप्ता, अपर आयुक्त पवनकुमार सिंह, कार्यपालन यंत्री हिमांशु तिवारी, सहायक यंत्री मनोज राजवानी, उपयंत्री मुकुल मेश्राम, श्याम शर्मा एवं अनुशीता जैन साथ थे।

Related Articles

Write a review