मौत से पहले बोला युवक- ससुर मेरी पत्नी को नहीं भेज रहा…

20 सेकंड का वीडियो सामने आया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से दु:खी 25 साल के एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। अस्पताल लाने के दौरान उसका 20 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने कहा कि ससुर उसकी पत्नी को नहीं भेज रहा। यहां अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। दरअसल, मृतक का नाम अनिल पिता हेमराज मालावत निवासी भीलखेड़ा, घट्टिया है। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी कनारदी (तराना) निवासी युवती से हुई थी।
दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था जिसके चलते एक माह पहले वह अपने मायके चली गई थी। इससे अनिल तनाव में था। उसने कई बार पत्नी को वापस लाने की कोशिश की लेकिन उसके मायके वालों ने उसे नहीं भेजा। इससे तंग आकर बुधवार को अनिल ने जहर खा लिया। तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे तत्काल उज्जैन स्थित अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह पानबिहार चौकी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बनाया वीडियो
जहर खाने के बाद युवक का वीडियो भी सामने आया है। 20 सेकंड का यह वीडियो अस्पताल लाने के दौरान परिजनों ने ही बनाया है। इसमें अनिल आरोप लगा रहा है कि तराना के ग्राम कनारदी का सौदान चावड़ा उसकी पत्नी को नहीं भेज रहा है। वीडियो में बार-बार वह सौदान चावड़ा का ही नाम ले रहा है जो उसका ससुर बताया जा रहा है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमें अभी बयान होना शेष हैं तभी आगे की कार्रवाई होगी। इधर, अनिल की मौत से परिवार सदमे में हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
मृतक की वाइफ गर्भवती है। करीब एक माह पहले वही उसे मायके छोड़कर आया था और अपनी बहन को लेकर आया था। उस वक्त इनके बीच विवाद भी हुआ था। मृतक के ससुराल वाले डिलेवरी अपने पास ही करवाना चाहते थे इसलिए उसकी पत्नी को नहीं भेज रहे थे। मृतक का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह अपने ससुर पर आरोप लगा रहा है। उज्जैन के माधवनगर थाने से केस डायरी आने के बाद बयान लेकर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
– जयंत डामोर
टीआई, पानबिहार चौकी









