Advertisement

मौसम विभाग ने जारी किया उज्जैन जिले के लिए यलो अलर्ट

मानसून का ब्रेक टूटा, मौसम विभाग ने जारी किया उज्जैन जिले के लिए यलो अलर्ट

Advertisement

रात भर बरसे बादल, सुबह से बारिश जारी अगले दो दिन तक तेज बरसात के आसार

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लंबे इंतजार के बाद मानसून फिर से एक बार सक्रिय हो गया। गुरुवार से मौसम बदल गया। दिनभर रिमझिम और बूंदाबंदी का दौर चलता रहा। इसके चलते तापमान नीचे आया और गर्मी-उमस से राहत मिली। रात होते ही आसमान पर काले बादल छा गए।

Advertisement

गरज-चमक के साथ जमकर वर्षा हुई। शुक्रवार सुबह से शहर में बारिश जारी है, कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने शुक्रवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन तेज वर्षा होने का अनुमान है।

 

Advertisement

मानसून के सीजन में अगस्त से लगा बारिश का ब्रेक अब हट गया है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से शहर सहित पूरे जिले में बारिश हुई है। गई। बीते 24 घंटों में शहर के अलावा जिले में एक इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस बारिश से खेतों में सूखी फसलों को लेकर चिंतित किसानों को भी कुछ उम्मीद बंधी है।

कोई प्रभावी सिस्टम नहीं होने की वजह से अगस्त के तीसरे सप्ताह से बारिश का दौर थमा हुआ था। इसके अलावा लगातार तेज धूप निकलने की वजह से खेतों में सोयाबीन की फसल सूख गई थी।

सड़कों और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया

लगातार वर्षा के कारण शहर की अनेक सड़क और निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़को पर पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

तापमान नीचे आया

मौसम में ठंडक होने से तापमान नीचे आया है। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं वातावरण में नमी भी बढ़ी रही। सुबह आद्रता 95 प्रतिशत और एक दिन पूर्व 74 प्रतिशत थी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें