योगेश्वरी टेकरी के घर में फ्रीज में धमाका

मकान की दीवार ढही, आग ने चार घरों को लिया चपेट में
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। क्षीरसागर स्थित योगेश्वरी टेकरी के समीप सोमवार शाम एक मकान में रखे फ्री में जोरदार धमाका होने के बाद आग लग गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि मकान की एक दीवार ढह गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोस के तीन अन्य मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दमकलें मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना सोमवार शाम की है। योगेश्वर टेकरी निवासी मदन तंवर के यह घटना हुई है। घटना के वक्त उनके बुजुर्ग पिता घर पर बाहर के कमरे में थे। इसी दौरान पीछे के कमरे में रखे फ्रीज में अचानक धमाका हुआ। धमाके की गूँज इतनी तेज थी कि घर की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। घर में किसी के मौजूद न होने के कारण आग तेजी से फैली और देखते ही देखते टीवी, पंखे, कूलर, कपड़े और अन्य कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी ऊँची थीं कि उन्होंने पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश ललावत, रमेश द्रोणावत और अनिल के घरों को भी चपेट में ले लिया। भीषण आगजनी की खबर मिलते ही सीएसपी राहुल देशमुख कोतवाली थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने मयूर तंवर की रिपोर्ट पर आगजनी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इनका कहना
आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आसपास के घरों का सामान जल गया है। प्राथमिक दृष्टि से शॉर्ट सर्किट के कारण हादसे की आशंका जताई जा रही है।
एलपी साहू, अग्निशमन अधिकारी नगर निगम
विधायक, निगम अध्यक्ष भी पहुंचे
जानकारी मिलने के बाद विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम अध्यक्ष कलावती यादव भी मौके पर पहुंची और प्रभावितों को ढांढस बंधाया। जैन ने पीडि़त परिवार को 20 हजार रुपए की राहत राशि भी दी है। साथ ही सीएम स्वैच्छानुदान से आर्थिक सहायता का आश्वासन भी दिया है।
View this post on Instagram









