Advertisement

राशन घोटाला मामले में टीएमसी नेता गिरफ्तार

कल ईडी टीम पर समर्थकों ने किया था हमला

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में कोरोना के दौरान कथित तौर पर हुए हजारों करोड़ रुपए के राशन घोटाले में ईडी ने शनिवार को एक और टीएमसी नेता शंकर अध्य को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने शुक्रवार को भी एक अन्य आरोपी टीएमसी नेता शेख शाहजहां को गिरफ्तार किया था।

ईडी ने 5 जनवरी को राशन घोटाले के सिलसिले में राज्य में 15 ठिकानों पर छापा मारा था। टीम नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली गांव में शेख शाहजहां और शंकर अध्य के घर भी रेड डालने गई थी। इस दौरान उन पर इन नेताओं के समर्थकों ने जानलेवा हमला किया था।

Advertisement

श्वष्ठ ने शुक्रवार रात हमले को लेकर बयान जारी किया। जांच एजेंसी ने सोशल प्लेटफॉर्म ङ्ग पर बताया- करीब 800 से 1000 लोगों की भीड़ ने हत्या करने के इरादे से हमला किया था। भीड़ के पास लाठियां, पत्थर, ईंट जैसे हथियार थे। हमले में 3 अधिकारियों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ ने उनके मोबाइल फोन, लैपटॉप, कैश और वॉलेट (पर्स) भी छीन लिए। इसके अलावा उनके वाहनों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें