Advertisement

राष्ट्रपति ने 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी

चार कीर्ति और 11 शौर्य चक्र सहित 52 सेना मेडल शामिल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज . नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत) और 11 शौर्य चक्र शामिल हैं। 11 शौर्य चक्र में से पांच मरणोपरांत हैं।

इनके अलावा, 2 बार टू सेना मेडल (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक (वीरता) को भी मंजूरी दी गई हैं। अशोक चक्र के बाद कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र भारत के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े शांतिकालीन वीरता पुरस्कार हैं।

Advertisement

इन्हें मरणोपरांत मिला कीर्ति और शौर्य चक्र

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित होने वालों में दिलीप कुमार दास, राज कुमार यादव, बब्लू राभा और संभा रॉय हैं। मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित होने वालों में सेना के विमानन स्क्वॉड्रन मेजर विकास भांभू और मेजर मुस्तफा बोहरा शामिल हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें