Advertisement

लाइन लीकेज देख कलेक्टर ने लगाई फटकार

काम देखने आधी रात को सड़क पर निकले, इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खजूर वाली मस्जिद से केडी गेट तक निर्माण स्थल पर पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर पानी फैला मिला। इसे देखते हुए कलेक्टर ने निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा को तत्काल संबंधित इंजीनियर के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पाइपलाइन की मरम्मत कर समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ, तो सख्त अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे।

काम में तेजी लाने के निर्देश
अधिकारियों ने अवगत कराया कि लगभग 390 मीटर लंबे सड़क मार्ग में दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। कलेक्टर ने शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा करने को कहा है। देर रात हुए इस औचक निरीक्षण से निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में इसी तरह की सख्त निगरानी जारी रहेगी। निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी साथ थे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान दिए निर्देश

कोयला फाटक से कंठाल- सड़क के बीच बने चैंबरों का लेवल सड़क की सतह के समान रखा जाए, ताकि यातायात में परेशानी न हो।

Advertisement

गुणवत्ता – निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच सुनिश्चित करने और अधिकारियों को मौके पर रहकर नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए।

बेहतर समन्वय- विभागों के बीच तालमेल की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पाइपलाइन लीकेज जैसे कारण कार्य की गति को प्रभावित करते हैं।

Related Articles

Write a review