Advertisement

लेट हो गए थे मंत्री जी, सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर ही घुसा दी कार

लेट हो गए थे मंत्री जी, सीधे प्लेटफॉर्म के अंदर ही घुसा दी कार

Advertisement

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की फॉर्च्यूनर बुधवार को हॉर्न बजाते हुए लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तक पहुंच गई। प्लेटफॉर्म पर कार देख वहां मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

GRP के सिपाही व्यवस्था बनाने की जगह मंत्री की आवभगत में जुट गए। बताया गया है कि बारिश के कारण स्टेशन के बाहर कीचड़ हो गया था।

Advertisement

इससे बचने के लिए दिव्यांगों के लिए बने रैंप पर कार चढ़ाकर वे प्लेटफार्म तक पहुंचे।यूपी सरकार के पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह को बुधवार को ट्रेन नंबर 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल से लखनऊ से बरेली जाना था। पंजाब मेल प्लेटफार्म नंबर 4 पर आती है। ऐसे में मंत्री धर्मपाल सिंह को प्लेटफार्म नंबर एक पर आना था।

उनकी कार को रेलवे न्यायालय के सामने दिव्यांग रैंप पर चढ़ाते हुए सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया। मंत्री के पहुंचने के थोड़ी देर बाद प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आई और वे उसमें सवार होकर चले गए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें