व्यापार मेले का होगा बीमा 20 करोड़ रुपए का रहेगा

ट्रेनिंग से लौटे निगमायुक्त, आते ही ली बैठक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। निगमायुक्त अभिलाष मिश्रा लालबहादुर शास्त्री अकादमी, मसूरी से मिड टर्म ट्रेनिंग कर लौट आए हैं। आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ बैठक की। फोकस 15 फरवरी से शुरू होने वाले व्यापार मेले पर है। 19 मार्च तक चलने वाले मेले का 20 करोड़ रुपए का बीमा कराया जाएगा। निगमायुक्त ने मेले की तैयारी से जुड़े काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि व्यापार मेले को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। मेले का लेआउट डालने का कार्य जल्दी ही शुरू कर दिया जाएगा। शौचालय प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, सिविल वर्क के साथ कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। यह व्यवस्थाएं समय पूर्व हो जाएंगी। बैठक में अपर आयुक्त संतोष टैगोर, उपायुक्त योगेंद्र सिंह पटेल, मनोज मौर्य, कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार, पलाश शर्मा, जगदीश मालवीय, सहायक आयुक्त प्रफुल्ल गठरे, प्रदीप सेन, सहायक यंत्री, जनसंपर्क अधिकारी पवन कुमार उपस्थित थे।









