व्यायामशाला में मना मल्लख्ंभ दिवस

उज्जैन। अ.प्रा.जी.व्यायामशाला में विश्व मल्लखम्ब दिवस मनाया गया। सबसे पहले विक्रम अवार्ड से सम्मानित मल्लखंब खिलाड़ी मनोहर झाला का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा फिक्स व रोप मल्लखंब की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष रामचन्द्र सोलपंखी, सत्यनारायण शास्त्री, अजय विपट, गोपाल व्यास, मनीष पंवार, मनोज राठौर, महेन्द्र जैन आदि मौजूद थे। संचालन हर्ष यादव ने किया। आभार राखी जोशी ने माना।
Advertisement
Advertisement









