Advertisement

शहर में कल जलप्रदाय नहीं

उज्जैन। मेंटेनेंस के कारण रविवार को शहर में पानी की टंकिया नहीं भरी जाएंगी। इसी के चलते सोमवार को शहर में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। पीएचई द्वारा जारी सूचना के अनुसार रविवार को गंभीर इंटेक वेल बड़वई, गंभीर प्लांट अंबोदिया और गऊघाट फिल्टर प्लांट पर मेंटेनेंस कार्य के लिए शट -डाउन लेकर कार्य किया जाएगा।

Advertisement

इसके कारण शहर की टंकियां भरने सप्लाय बंद रखा जाएगा। संधारण कार्य पूर्ण होने के बाद पंप चालू कर शहर की टंकियों को भरने का कार्य किया जाएगा, लेकिन समय कम होने के कारण सभी टंकियां पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकेगी। इसी के चलते सोमवार 30 अक्टूबर को संपूर्ण उज्जैन शहर में जल प्रदाय नहीं किया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें