Advertisement

शिक्षक दंपती के यहां चोरी करने वाला परिचित ही निकला…

आरोपी रेलवे में इंजीनियर की नौकरी, ट्रेवल्स का भी काम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में 7 से 13 अक्टूबर के बीच हुई चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को पुलिस ने शहडोल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रेलवे इंजीनियर है और ट्रेवल्स का भी काम करता है। शिक्षक दंपती की इंजीनियर बेटी इंदौर जाने के लिए उसकी ट्रेवल्स के संपर्क में आई।

इसके बाद वह खुद भी इंजीनियर बेटी को छोडऩे के लिए कार से इंदौर गया। इसी दौरान उसकी पहचान हुई और उसने बहन बोलकर पारिवारिक संबंध बना लिया। इसी विश्वाास का फायदा उठाकर आरोपी ने घर की रैकी की। चाबी रखने का तरीका देखा। इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

Advertisement

नागेश्वर धाम कॉलोनी में रहने वाले निजी स्कूल के प्रिंसिपल राघवेंद्र कुमार द्विवेदी के घर से 7अक्टूबर से 13 अक्टूबर के बीच बदमाश 25 से 30 किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में आते-जाते दिखा है।

हालांकि डॉ. द्विवेदी और परिवार के लोग उसका हुलिया देखकर पहचान गए थे कि आरोपी कौन है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की तो उसकी लोकेशन शहडोल की मिली। पुलिस ने दो दिन पहले शहडोल टीम भेज और दबिश देकर आरोपी इमरोज एवं शुभम को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

बाइक किसी तीसरे व्यक्ति की उपयोग की ताकि पता ना चले

मुख्य आरोपी मोहम्मद इमरोज है वह रेलवे में इंजीनियर भी है। इसके अलावा ट्रेवल्स संचालक का काम भी करता है। इस वारदात को करने के लिए उसने योजनाबद्ध तरीके से काम किया। अपने एक दोस्त शहडोल निवासी अमन मांझी की बाइक मांंगकर लाया। बाइक क्रमांक एमपी 18 एमके 8470 के आधार पर पुलिस ने अमन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि उससे इमरोज बाइक मांगकर ले गया था। इसके बाद पुलिस इमरोज को गिरफ्तार किया।

1994 में विवाह के गहने सहित बेटियों के जन्मदिन पर मिले गिफ्ट संजोकर रखे गहने

स्कूल प्राचार्य द्विवेदी ने बताया कि यह आभूषण उनके जीवन भर की यादें और कमाई है। 1994 में उनका विवाह हुआ था। विवाह उपलक्ष्य में पत्नी को मिला उपहार, इसके बाद पहले करवाचौथ पर पत्नी को दिया उपहार, बेटियों के जन्मोत्सव के कार्यक्रम में नाना-नानी, मामा-मामी और अन्य रिश्तेदारों द्वारा दिए गए उपहार सहित बेटियों के विवाह के लिए दो साल से बचत कर नए आभूषण बनवा रहे थे। कुल मिलाकर ३० से ३५ लाख रुपए कीमत के आभूषण चोरी हो गए थे।पुलिस ने यह सभी आभूषण आरोपियों के पास से बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Write a review