Advertisement

शिवसेना (शिंदे गुट) में शामिल हुए एक्टर गोविंदा, लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

अभिनेता गोविंदा गुरुवार को शिवसेना में शामिल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिंदे की पार्टी उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। ऐसा हुआ तो वे शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार अमोल कीर्तिकर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

Advertisement

इससे पहले बुधवार को गोविंदा ने शिंदे खेमे के नेता और शिवसेना के पूर्व विधायक कृष्णा हेगड़े से मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई थी। गोविंदा इससे पहले 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं। तब उन्होंने भाजपा के राम नाईक को 48,271 वोट से हराया था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें