Advertisement

श्रीलंका ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया

डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने एशिया कप-2023 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने गुरुवार रात को रोमांचक सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया।

Advertisement

आखिरी 2 गेंद पर श्रीलंका को 6 रन की जरूरत थी। चरिथ असालंका ने अगली गेंद पर चौका लगाया और आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी। टीम 11वीं बार वनडे एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। 17 सितंबर को कोलंबो के मैदान पर खिताबी मुकाबले में श्रीलंका का सामना भारत से होगा।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन बनाए। DLS मेथड के तहत श्रीलंका को 252 का टारगेट ही मिला। श्रीलंका ने 42 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें