Advertisement

सब इंस्पेक्टर ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट में एक चार की मासूम के साथ सब इंस्पेक्टर (SI) ने दुष्कर्म कर दिया। पीड़िता ने घटना की जानकारी मां को दी तो बच्ची का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचा। यहां पुलिसकर्मियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की जिससे उसका हाथ टूट गया। मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर भाजपा गहलोत सरकार पर हमलावर हो गई है।

Advertisement

घटना लालसोट के राहुवास थाना इलाके की हैं। यहां रहने वाले एक पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह वह नाइट ड्यूटी कर गांव वापस आया था। दोपहर में वह सो रहा था। उसकी चार साल की बेटी और पत्नी घर में थी।

इस दौरान घर के बाहर खेल रही बच्ची को सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र सिंह (54) बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची मां के पास पहुंची और रोते हुए घटना की जानकारी दी। आरोपी एसआई ने मासूम को 50 रुपये भी दिए थे।

Advertisement

बेटी के कहने पर मां ने कपड़े देखे तो उसे दुष्कर्म का पता चला। उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़िता का पिता शिकायत करने के लिए थाने पहुंचा तो एएसआई छोटेलाल और कांस्टेबल टीकाराम ने उसके साथ मारपीट कर दी। डंडा लगने से पीड़िता के पिता का हाथ भी टूट गया।

पीड़िता के पिता के साथ हुई मारपीट के बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों की भीड़ थाने पहुंची और सब इंस्पेक्टर को पकड़कल पिटाई कर दी। पुलिस ने लोगों की भीड़ जैसे-तैसे एसआई को छुड़ाया। घायल हालत में आरोपी एसआई को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही दुष्कर्म के मामले में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लोगों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा और आरोपी एसआई के फांसी की सजा देने की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें