Advertisement

सरकारी कर्मचारियों को Shivraj सरकार का Diwali तोहफा

सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया पर किया ये ऐलान

Advertisement

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए दिवाली पर खुशखबरी है. इस बार कर्मचारियों को उनका वेतन समय से पहले मिल जाएगा. प्रदेश के करीब 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों के खाते में दिवाली से पहले 22 तारीख तक सैलरी आने की संभावना है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है.

इस बार दिवाली का त्यौहार महीने के आखिरी में 24 अक्टूबर को पड़ रहा है. आमतौर पर कर्मचारियों की सैलरी 30 तारीख या उसके बाद खाते में आती है. दिवाली पर खर्च को लेकर उनके सामने समस्या हो सकती थी. लिहाजा सरकार ने कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए 24 अक्टूबर से पहले ही सैलरी देने का फैसला किया. मध्य प्रदेश में करीब साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी काम करते हैं.

Advertisement

सीएम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Advertisement

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया ये सरकारी कर्मचारियों को ये खुशखबरी दी. उन्होंने लिखा दीपावली का पावन पर्व आ रहा है. हमारे सभी कर्मचारी साथी परिवार सहित दीपावली हर्षोल्लास के साथ मनाएं, इसलिए हम इस माह का वेतन दीपावली से पहले देने का आदेश जारी कर रहे हैं. सभी कर्मचारी साथियों को दीपावली की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें