Advertisement

ससुराल वालों पर बहू को पीटने का आरोप

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। पति, सास और ननद पर पीटने का आरोप बहू ने लगाया है। घटना शुक्रवार दोपहर की है। बहू शिवानी पति आशुतोष अकेला ने बताया कि 2022 में उसका विवाह वृंदावन कॉलोनी इंदौर निवासी प्रापर्टी ब्रोकर आशुतोष से हुआ था। पारिवारिक विवाद के कारण वो जनवरी 2024 से भेरूनाला स्थित अपने पिता के घर रह रही है और दोनों पक्षों के बीच पारिवारिक विवाद का मामला कोर्ट मेें चल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

शिवानी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी कोर्ट में तारीख थी। वहां से लौटते वक्त उसकी सास संगीता अकेला, पति आशुतोष व ननंद सोनिया ने उस पर हमला कर मारपीट की। ये लोग केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। शिवानी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पारिवारिक विवाद मेें बड़े भाई ने छोटे को पीटा
उज्जैन। पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीट कर घायल कर दिया। मक्सी रोड पर उमरिया जागीर गांव में संजे पिता पर्वतलाल ने छोटे भाई अरुण (24) को लाठी से पीट कर पैर तोड़ दिया। अरुण ने बताया कि पिता ने दोनों को आधी-आधी संपत्ति दे दी है। लेकिन संजू का कहना है कि अरुण के पास की बाइक में से भी आधा हिस्सा चाहिए। जबकि अरुण का कहना है बाइक स्वयं के रुपए से खरीदी है। इस पर शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे विवाद हुआ। अरुण का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review