Advertisement

सिंहस्थ के रोड चौड़ीकरण में मारपीट कर डाली अड़चन, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

ट्रैक्टर चालकों और नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट की थी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए रोड चौड़ीकरण के काम में बाधा डालने वाले दो आरोपियों को खाराकुआं पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चौड़ीकरण कार्य में लगे ट्रैक्टर चालकों व नगर निगम कर्मचारियों से मारपीट कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई थी। बुधवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

नगर निगम के उपयंत्री मुकुल मेश्राम ने खाराकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि सिंहस्थ 2028 के तहत टंकी चौक से मावा बाजार-ढाबा रोड पर सड़क चौड़ीकरण किया जा रहा है जिसका ठेका बिलीफ बिल्डकान कंपनी को दिया गया है। मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे कंपनी के ट्रैक्टर चालक विक्रम एवं श्याम मलबा ले जा रहे थे तभी नासिर लाला और गुलरेज खान अपने साथियों के साथ आए और ट्रैक्टर चालकों के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।

Advertisement

इस दौरान नगर निगम कर्मचारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी झूमाझटकी और मारपीट की। इस घटना में ट्रैक्टर चालक विक्रम और श्याम सिर, हाथ व आंख के पास चोट लगी जिससे शासकीय काम में बाधा हुई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया और विशेष टीम बनाई गई। जिसने दोनों नामजद आरोपियों गुलरेज पिता अनवर खान (34) निवासी अंडा गली और नासिर पिता अब्दुल मजीद खान लाला पठान (54) निवासी जामा मस्जिद को उनके घर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना करना कबूल किया। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सिंहस्थ 2028 जैसे महत्वपूर्ण आयोजन से जुड़े विकास कामों में बाधा उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review