Advertisement

सिर्फ चंद सेंकड में मलबे में तब्दील हो गया नोएडा का गगनचुंबी Twin Tower, देखें पूरा वीडियो  

नोएडा के सेक्टर-93-ए में सुपरटेक ट्विन टावर्स को चंद सेंकड में धराशायी कर दिया गया है। इस 32 मंजिला विशाल बिल्डिंग्स को दोपहर 2.30 बजे एक भयावह विस्फोट के साथ गिरा दिया गया। विस्फोट के बाद आसपास के पूरे इलाके में धूल के एक बड़ा गुबार उड़ने लगा। आसपास की सभी बिल्डिंग भी धूल के गुबार में ढंक गई। इमारत के धराशायी होने के बाद प्रदूषण स्तर की निगरानी के लिए विध्वंस स्थल पर स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई है।

Advertisement

दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची 100 मीटर की इन इमारतों को गिराने के लिए 37,00 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. उच्चतम न्यायालय ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर के बीच इस निर्माण को नियमों का उल्लंघन बताया था, जिसके बाद इन्हें ढहाने का काम किया गया.

Advertisement

ट्विन टावर की दो सबसे नजदीकी सोसायटी-एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार सुबह सात बजे तक वहां से निकाल दिया गया था.

दोनों परिसरों से लगभग तीन हजार वाहन भी हटा दिए गए थे.एडफिस इंजीनियरिंग को लगभग 100 मीटर ऊंचे ट्विन टावर को सुरक्षित रूप से ढहाने का जिम्मा सौंपा गया था. कंपनी ने इस जोखिम भरे काम के लिए दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलिशन्स से हाथ मिलाया था. उसे दोनों टावर को कुछ इस तरह से गिराना था कि महज नौ मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय इमारतों को कोई नुकसान न पहुंचे.

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें