सीएम ने देखा एनएसजी प्रशिक्षण जवानों की हिम्मत को सराहा…

भोपाल। लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के समग्र क्षमता निर्माण प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एनएसजी के जवानों के कौशल, अनुशासन और आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को सलामी दी गई तथा उनका स्वागत पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। आयोजन में एनएसजी के विशेष प्रशिक्षण और ऑपरेशनल तैयारियों का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित जनों को प्रभावित किया। मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सुरक्षा बलों की दक्षता और तत्परता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि एनएसजी देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रहा है और ऐसे आयोजन जवानों के मनोबल को बढ़ाने के साथ ही आमजन में भी सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।









