Advertisement

सीहोर में कल से महाशिवरात्रि महोत्सव 21 फरवरी तक डायर्वट रहेगा यातायात

पं. प्रदीप मिश्रा के कुबरेश्वर धाम के लिए बदली व्यवस्था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सीहोर में महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम कल से शुरू होगी। पं. प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में 14 से 21 फरवरी तक होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा को लेकर इंदौर-भोपाल हाईवे का ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

सीहोर ट्रैफिक पुलिस के प्लान के मुताबिक भोपाल तरफ से आने वाले भारी वाहन मुबारकपुर जोड़ एवं तुमड़ा जोड़ से होकर श्यामपुर-कुरावर-ब्यावरा-शाजापुर-मक्सी होकर देवास- इंदौर और उज्जैन जाएंगे। इसी तरह देवास, इंदौर, उज्जैन से आने वाले भारी वाहन देवास से मक्सी-शाजापुर-ब्यावर-कुरावर-श्यामपुर होते हुए भोपाल जाएंगे।

Advertisement

 भोपाल से आष्टा-देवास-उज्जैन-इंदौर जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन सीहोर न्यू क्रिसेंट चौराहा से भाऊखेड़ी जोड़ से अमलाहा होते हुए आष्टा, देवास, उज्जैन, इंदौर जा सकेंगे।

इसी प्रकार इंदौर-उज्जैन-देवास से भोपाल जाने वाले छोटे वाहन एवं सवारी वाहन आष्टा-अमलाहा-भाऊखेड़ी जोड़-न्यू क्रिसेंट चौराहा होते हुए भोपाल जा सकेंगे।

Advertisement

 भोपाल इंदौर-देवास-उज्जैन से कुबरेश्वर धाम आने वाले वाहन नियमित मार्ग हाईवे से होकर बिना किसी डायवर्सन के सीधे कुबरेश्वर धाम कथा स्थल तक पहुंचेंगे। यह धाम के लिए बनाई विभिन्न पार्किंग में पार्क होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें