सुबह 6.50 बजे तराना क्षेत्र का स्ट्रांग रूम किया सील

जिले में 78.36 प्रतिशत मतदान
अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:लोकतंत्र के महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद उज्जैन जिले के सात विधानसभा क्षेत्र के 52 उम्मीदवारों का राजनीतिक भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम को रखा गया है। शनिवार सुबह ६.५० बजे सबसे अंत तराना विधानसभा क्षेत्र की स्ट्रांग रुम को सील किया गया।
विधानसभा के लिए शुक्रवार को जिले में 78.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा मतदान बडऩगर में 83.10 प्रतिशत और सबसे कम उज्जैन दक्षिण में 69.90 प्रतिशत हुआ। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। जिले की सातों विधानसभा की ईवीएम स्ट्रांग रुम में रख दी गई है। उज्जैन जिले की 7 विधानसभा सीटों में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दो सीटों पर निर्दलीय भी दम दिखा रहे हैं।
मतदान प्रतिशत
उज्जैन उत्तर 70.84
उज्जैन दक्षिण 69.90
घटिया 82.46
तराना 82.18
नागदा -खाचरोद 80.89
बडनगर 83.10
महिदपुर 82.13
कुल मतदान 78.36









