Advertisement

सूटकेस में मिली युवती की लाश 

शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई।सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून लगा हुआ था।

Advertisement

उसके सीने में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर और भी जख्म के निशान मिले हैं। ऐसा अनुमान है कि इस युवती का कहीं और मर्डर किया गया। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक सूटकेस में रखकर यमुना एक्सप्रेसवे पर फेंक दिया गया। युवती की अभी पहचान नहीं हो पाई है। युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। मामले को लव जिहाद के एंगल से भी देखा जा रहा है।

पुलिस के अनुसार युवती की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसका कद पांच फीट दो इंच है। रंग गोरा और लंबे काले बाल हैं। युवती स्लेटी कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है, जिस पर लेजी डेज लिखा है। नीला और सफेद फूलपत्तीदार प्लाजो पहने हुए हैं। बाएं हाथ पर कलावा व काला धागा बंधा है। लाल सफेद व बैगनी रंग की साड़ी भी सूटकेस में मिली है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद यहां लाकर फेंका गया है।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें