Advertisement

स्कूल पर आतंकी हमला, बम ब्लास्ट में 15 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हो गई जबकि 27 घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ।अफगानिस्तान के एक प्रमुख मीडिया समूह ने प्रांतीय अस्पताल के डॉक्टर के हवाले से रिपोर्ट दी।

Advertisement

तालिबान के अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगानिस्तान के मदरसे में हुए बम धमाके में कम से कम दस छात्रों की मौत हो गई। हमले की अब तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। विस्फोट के बारे में सुरक्षा अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सोशल मीडिया पर धमाके के बाद के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें