Advertisement

स्वीमिंग पूल का काम खत्म, अब शुभारंभ का इंतजार

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैमानों पर बना, इसी सीजन से ले सकेंगे तैराकी का मजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कोठी रोड पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्वीमिंग पूल का काम पूरा हो गया है। अब सिर्फ बाहर लगाए खूबसूरत लैम्प और प्रवेश द्वारों पर लाइटिंग का काम किया जा रहा है जो भी जल्द पूरा हो जाएगा। गर्मी के इसी सीजन में शुभारंभ होने के बाद शहरवासी इसमें तैराकी का मजा ले सकेंगे। दरअसल, नगर निगम का नया स्वीमिंग पूल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पैमानों पर बनाया गया है। पूल की लंबाई 50 मीटर और चौड़ाई 25 मीटर है, जबकि इसकी गहराई 4.50  फीट से 6.50 फीट तक है।

इसी के समीप वॉर्मअप पूल भी बनाया गया है जिसकी लंबाई 12 फीट और चौड़ाई 6 फीट है, जबकि गहराई 3 फीट से 4.50 फीट तक है। पहले जगह की कमी के कारण पूल की साइज 21 बाय 50 मीटर ही थी लेकिन बालोद्यान की कुछ जगह को बढ़ाकर इसकी साइज 25 बाय 50 मीटर कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया। हालांकि, वर्ष 2025 में गर्मी के सीजन में इसे शुरू करने की योजना थी लेकिन काम पूरा नहीं होने के चलते यह आगे बढ़ गया। अब तैराकी के शौकीनों को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले महापौर मुकेश टटवाल ने भी यहां का निरीक्षण कर जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए थे।

Advertisement

5 साल पहले किया था बंद

जहां नया तरणताल बना है, उस जगह पहले वर्ष 1969 में बना तरणताल था। इस तरणताल को पांच वर्ष पहले नगर निगम ने बंद कर दिया था। इसकी वजह मेंटेनेंस खर्च भारी पडऩा, रुपया खर्च करने पर भी पुल का पानी साफ नहीं रहना और लोगों के लिए पुल में तैराकी करना खतरनाक हो जाना रही।

Advertisement

अलग-अलग ओपन शॉवर एरिया भी
नए स्वीमिंग पूल में लेडिज और जेंट्स के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग ओपन शॉवर एरिया भी है जहां पूल में उतरने से पहले और बाद में तैराक शॉवर ले सकते हैं।

दर्शक दीर्घा भी तैयार
पूल की बिल्डिंग की छत पर दर्शक दीर्घा बनाकर उस पर केनोपी लगाई गई है। यहां आने वाले दर्शकों के लिए सीट्स लगाई गई है जिसका रंग नीला और ऑरेंज है। केनोपी का काम पिछले माह फरवरी में ही खत्म हुआ है।

टाइल्स की जगह कोबल
स्वीमिंग पूल के बाहर परिसर में जो फ्लोरिंग की गई है, इसका अलग से टेंडर निकाला गया था। यहां टाइल्स की जगह पत्थर से बने कोबल से फ्लोरिंग की गई है जो देखने में भी काफी सुंदर होते हैं। साथ ही मजबूत भी होते हैं।

दीवारों पर नैचर का नजारा

पूल में तैराकी करने वालों को बेहतर माहौल मिले इसलिए इसकी अंदरुनी दीवारों पर चित्रकारी की गई है। दीवारों पर नैचर से प्रेरित होकर फूल और पत्तियां के चित्र बनाए गए हैं जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।

Related Articles

Write a review